फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The way is clear for the appointment of Anganwadi workers

Agra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ

Sat, 10 Feb 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the appointment of Anganwadi workers
कासगंज। जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की आस लगाए महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे 347 पदों को भरने के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई । डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले चरण में सहायिकाओं के प्रमोशन से पद भरे जाएंगे। जो पद शेष रह जाएंगे उनको रिक्तियां निकालकर भरा जाएगा।जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ताओं की तैनाती नहीं है। लंबे समय से पद रिक्त हैं, जिसका असर जहां गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पुष्टाहार वितरण पर पड़ रहा है। वहीं प्री-प्राइमरी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। समस्या को देखते हुए शासन के निर्देश पर बाल विकास परियोजना विभाग ने रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी तेजी से चल रही है। जो पद रिक्त हैं उनके आरक्षण निर्धारित हो गए हैं। प्रथम चरण में शासनादेश के मुताबिक शर्तें पूरी करने वाली सहायिकाओं काे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। इसके बाद बचे हुए रिक्त पदों पर नए आवेदन लेकर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन कार्यकर्ताओं की जिले के भीतर शादी हो गई है उनके पदों को समायोजित किया जाएगा। इसके बाद रिक्त पदों के लिए आवेदन लेकर उनको भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed