{"_id":"630524bb5d19de07fa21dc28","slug":"the-water-filled-in-the-streets-now-reached-the-houses-mainpuri-news-agr5443462177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में भरा पानी अब घरों तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में भरा पानी अब घरों तक पहुंचा
विज्ञापन
कुसमरा।
विकासखंड किशनी की ग्राम सभा परशुरामपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों और बरसात का पानी गलियों में भरा हुआ है। शिकायतों के बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने पलायन का एलान कर दिया है। ग्रामीणों ने अपने घरों की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया है कि जलभराव से परेशान होकर वह मकान बेचकर पलायन कर रहे हैं।
गांव परशुरामपुर में वर्ष 2003 में अंबेडकर ग्राम योजना के तहत सीसी मार्गों का निर्माण कराया गया था। सीसी निर्माण कराते समय नाले के पूरे हिस्से को नहीं बनवाने से जलभराव की समस्या सामने आई। गांव की अधिकतर गलियां गंदे पानी तथा कचरे से भरी पड़ी हुई हैं। इससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। गलियों में लगातार गंदा पानी भरे होने से जानलेवा बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में एक दो मकान जलभराव के कारण गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
गलियों में गंदा पानी भरने से छात्र छात्राओं को स्कूल जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। अभिभावक बच्चों को गांव के बाहर पहुंचकर स्कूल की ड्रेस पहनाते हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करके जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।