फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The wait is over, the new district president of BJP will be announced today

Agra News: इंतजार खत्म, आज होगा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का एलान

Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, the new district president of BJP will be announced today
भाजपा कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए चल रहा इंतजार रविवार को खत्म हो जाएगा। रविवार को पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे मंत्री असीम अरुण, एमएलसी श्रीचंद शर्मा अन्य पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जिले के पदाधिकारी को यह जानकारी मिली इसके बाद ही लोग दिल्ली और लखनऊ तक फोन गुणगान आने लगे और जिलाध्यक्ष के लिए तय किए गए दावेदार के नाम को जानने की कोशिश में जुटे रहे। हालांकि पार्टी ने इस मामले में पूरी गोपनीयता बरती है। किसी भी स्तर से किसी नाम का कोई जिक्र नहीं किया गया है। एक महिला दावेदार और धनगर समाज के एक नेता में जिलाध्यक्ष पद के लिए तगड़ी रेस है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष को भी दोबारा मौका मिल सकता है।
विज्ञापन




28 ने किया था आवेदन
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार जिले से 28 लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया है। इनमें से स्क्रूटनी के बाद लखनऊ में पांच दावेदारों के नाम अंतिम रूप से प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इन पांच के लिए जिले के दोनों भाजपा विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र के पदाधिकारियों की राय ली। इसके अलावा पार्टी से चुनाव लड़े प्रत्याशियों की राय भी ली। इनके फीडबैक के आधार पर ही पार्टी का जिलाध्यक्ष तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जातिगत समीकरण भी बनेंगे मुख्य कारण
बताया जा रहा है कि भाजपा न सिर्फ माननीयों के राय के आधार पर जिलाध्यक्ष तय किया है, बल्कि जिले के जातिगत समीकरण को भी देखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिले में भाजपा का ध्यान सबसे पहले यहां बहुसंख्यक यादव बिरादरी और दूसरी ठाकुर बिरादरी के दावेदारों की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed