{"_id":"641c962a5c87c9c8e80e29f4","slug":"the-villager-went-missing-for-animal-grazing-the-companion-said-that-the-crocodile-swallowed-kasganj-news-c-25-1-101026-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पशु चराने गया ग्रामीण लापता, साथी बोले मगरमच्छ ने निगल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पशु चराने गया ग्रामीण लापता, साथी बोले मगरमच्छ ने निगल लिया
Thu, 23 Mar 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे के गांव नगला हंसी में पशु चराने गया ग्रामीण अपराह्न बाद लापता हो गया। पशु चरा रहे अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीण को मगरमच्छ ने निगल लिया है। गंगा किनारे के गड्ढे में तीन मगरमच्छ देखे गए। इन मगरमच्छों को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई है। जिससे लापता ग्रामीण के बारे में सही जानकारी मिल सके।
अपराह्न के समय नगला हंसी निवासी श्यामलाल पुत्र नत्थू रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार को अपने पशु चरा रहा था। अपराह्न तीन बजे उसने खाना खाया। इसके बाद वह गंगा नदी के किनारे पहुंचकर गंगा के सोते के पास पानी निकालने के लिए गड्ढा बनाने लगा। इसी दौरान पीछे से सोता से निकलकर मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया और और उसे सोते में खींचकर लेकर निगल गया। पशु चरा रहे अन्य लोग गांव के पप्पू एवं केशव ने बताया कि ग्रामीण को मगरमच्छ ने हमला करके निगल लिया है। यह सूचना नगला हंसी पहुंची तो तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सोते में ग्रामीण की तलाश की गई, लेकिन अधिक पानी होने के कारण एवं मगरमच्छ होने के कारण कोई सर्च ऑपरेशन नहीं चल सका। सायं 6 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकडऩे की कवायद शुरू हुई, लेकिन रात होने के कारण मगरमच्छ को पकडऩे में कामयाबी नहीं मिल सकी।
इकलौते पुत्र पर मगरमच्छ का हमला सुन मां का बुरा हाल
पटियाली। लापता हुआ युवक श्यामलाल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। जैसे ही हंसी नगला में युवक की मांं को मगरमच्छ के हमले की सूचना मिली तो मां भी गंगा पर पहुंच गई और बुरी तरह से रोने लगी।
विज्ञापन
- ग्रामीण को मगरमच्छ के द्वारा निगलने की आशंका है। वन विभाग की टीम मौके पर मगरमच्छ को पकडऩे की कवायद कर रही है। तलाश की जा रही है। विनोद कुमार, थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य।