फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The villager was beaten by entering the house in the dispute of trees

Agra News: पेड़ों के विवाद में घर में घुसकर ग्रामीण को पीटा

Wed, 10 May 2023 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The villager was beaten by entering the house in the dispute of trees
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव डोर्रा में यूकेलिप्टस के पेड़ों के विवाद में एक ग्रामीण की घर में घुसकर पिटाई की गई। ग्रामीण ने मामले में दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। डोर्रा गांव निवासी ग्रामीण सौरभ तीन मई को अपने खेत पर गया था। जहां उसका पेड़ों को लेकर विदेश और राधेश्याम से विवाद हो गया। सौरभ का आरोप है कि गाली गलौज करते हुए आरोपी उस पर हमलावर हो गए। इस पर वह जान बचाकर भागा और घर में घुस गया, इस दौरान आरोपी पीछा करते हुए उसके घर में घुसकर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दिए। घायल की चीख पुकार पर अन्य लोग वहां पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीण ने दोनों नामजद एवं अन्य चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट किए जाने की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed