फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The victim should get compensation of Rs 1 crore and a government job

Agra News: पीड़िता को मिले एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी

Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The victim should get compensation of Rs 1 crore and a government job
कासगंज। सपा के एटा व कासगंज के सांसद देवेश शाक्य ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूपी में बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। आरोपियों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर बाबा के बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए। जितनी दरिंदगी आरोपियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना में की है वह भयभीत करने वाली है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पीड़िता को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाए व सरकारी नौकरी दी जाए। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। जिससे जल्द न्याय मिल सके। सांसद ने कुछ आरोपियों की सत्तारूढ़ दल के नेताओं से नजदीकी पर कहा कि आरोपियों के पास शस्त्र के लाइसेंस भी हैं। ये शस्त्र लाइसेंस इन नेताओं के द्वारा बनवाए गए। इस बात की भी जांच होनी चाहिए। कुछ आरोपियों पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। उनके शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन को निरस्त करने चाहिए। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिन में 9-9 आरोपी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज मंगलवार को सुबह लखनऊ से चलकर कासगंज आएंगे। वह जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वह अगले दिन बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग के परिजन से मुलाकात करने उसके गांव जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय को दी थी। इसके बाद इस मामले को लेकर दुष्कर्म पीड़िता से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed