फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Vice Chancellor took charge and said that the resolution is to take the university to the international level.

Agra News: कुलपति ने संभाला कार्यभार, बोलीं- विवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना ही संकल्प

Thu, 02 Oct 2025 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor took charge and said that the resolution is to take the university to the international level.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व उन्होंने पालीवाल पार्क स्थित डॉ. आंबेडकर और खंदारी परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजभवन से मंगलवार को कुलपति प्रो. आशु रानी की सेवा में तीन सालों के विस्तार का आधिकारिक पत्र जारी किया गया। अब वो 30 सितंबर 2028 तक डॉ. विश्वविद्यालय की कुलपति रहेंगी। प्रो. आशु रानी ने कहा कि बुधवार को मेरे दूसरे कार्यकाल का पहला दिन है। विश्वविद्यालय को शोध, नवाचार और रैंकिंग सुधार के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए दोगुने उत्साह के साथ काम करूंगी। कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शोध, नवाचार के साथ विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा। साथ ही विवि को उच्च शिक्षा और राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा। शोध एवं नवाचार के लिए एआई, रिसर्च एवं इनोवेशन हब की स्थापना की जाएगी। शिक्षा सुधार में कई तरह के आधुनिक पाठ्यक्रम और ऑनलाइन कोर्स शामिल किए जाएंगे। विद्यार्थियों के उन्नयन के लिए एक छात्र–एक कौशल अभियान, स्किल हब्स, विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू), डबल डिग्री कार्यक्रम, छात्रवृत्तियां, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास आदि पर काम किया जाएगा। वहीं महिला सशक्तिकरण और ट्रांसजेंडर सेल के अंतर्गत अभियान, मानसिक स्वास्थ्य और नशा-निवारण पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed