फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Urs was embroiled in a dispute, and the fair was cancelled and shops were removed.

Agra News: आपसी विवाद में उलझा उर्स, नहीं लगा मेला, दुकानों को हटवाया

Sat, 02 May 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The Urs was embroiled in a dispute, and the fair was cancelled and shops were removed.
शिकोहाबाद। सूफी शाह के छैंकुर वाले बाबा का तीन दिवसीय उर्स इस वर्ष आपसी विवाद के चलते नहीं लग सका। उर्स आयोजन को लेकर तीन पक्षों में मतभेद होने पर प्रशासन ने किसी को भी अनुमति नहीं दी। इसके चलते वर्षों पुराने मेले का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार को उर्स के पहले दिन कुछ दुकानदार मेला स्थल पर पहुंचकर दुकानें लगाने लगे, लेकिन सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी अस्थायी दुकानों व झूलों को हटवा दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में न तो दुकानें लगीं और न ही कोई मेला आयोजित हो सका। हालांकि, जायरीनों का आना-जाना जारी रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु बाबा की मजार पर मत्था टेककर सीधे अपने गंतव्य के लिए लौट गए। दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे दूर-दूर से आए हैं और दुकान लगाने के लिए कमेटी को भुगतान भी कर चुके हैं। दुकानें नहीं लगने देने से उनका नुकसान हुआ है। इस पर पुलिस-प्रशासन ने संबंधित कमेटी से वार्ता कर दुकानदारों की रकम वापस कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम डॉक्टर गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि जब तक आपसी विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक उर्स के नाम पर कोई मेला आयोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed