{"_id":"67f7f97449a2867f4c04ca71","slug":"the-two-accused-who-came-to-pressurize-for-a-compromise-were-sent-to-jail-by-the-police-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-135226-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समझौता का दवाब बनाने आए दो आरोपी पुलिस ने भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समझौता का दवाब बनाने आए दो आरोपी पुलिस ने भेजे जेल
Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। थाना क्षेत्र के गांव आवाजपुर के रहने वाले एक युवक पर मारपीट के मामले में समझौते का दबाव बनाने आए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग को लेकर तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठा था।
थाना किशनी के ग्राम आवाजपुर निवासी गिरिश चंद्र का परिवार कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठा था। वह लोग आरोपी हिस्ट्रीशीटर अवनीश यादव पक्ष की ओर से मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगा रहे थे। बताया कि 25 मार्च को प्रधान प्रतिनिधि हिस्ट्रीशीटर अवनीश यादव ने उनकी साथियों के साथ मिल कर बेरहमी से पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी पक्ष के लोग बेवर थाना के हीरापुर निवासी अमन और बॉबी उन पर मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। पुलिस ने दबाव बनाने वाले दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेजा।