फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The tumor was stuck to the nerve of the eye and brain, life was saved by surgery

Agra News: आंख-दिमाग की नस से चिपका था ट्यूमर, सर्जरी से बची जान

Fri, 27 Feb 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The tumor was stuck to the nerve of the eye and brain, life was saved by surgery
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन।
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में दिमाग के ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर नौ साल के बच्चे की जान बचाई गई। बच्चा कन्नौज से आया था। एक माह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गया। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि नौ साल के बच्चे को सिर दर्द, उल्टी होने और दौरा पड़ने की शिकायत थी। बीते महीने एसएन में जांच कराने पर दिमाग में ट्यूमर की पुष्टि हुई। इस बीमारी को क्रानियोफैरिंजियोमा कहा जाता है। जांच करने पर पता चला कि आंख और दिमाग को रक्त संचार करने वाली नस से ट्यूमर चिपका है। सर्जरी में जान का जोखिम अधिक था। ऐसे में पांच विभागों के चिकित्सकों की टीम बनाकर ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

छह घंटे ऑपरेशन के बाद बच्चे को 24 घंटे आईसीयू में रखा गया। इसके बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट किया। अब बच्चा ठीक है और डिस्चार्ज कर दिया है। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव धाकरे ने बताया कि निजी अस्पताल में इसका खर्च ढाई से तीन लाख रुपये है। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू होने से जटिल ऑपरेशन भी हो रहे हैं। ऑपरेशन में डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल, डॉ. निखिल, डॉ. लवप्रिया, डॉ. प्रभा, डॉ. तरुणेश शर्मा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. ललित कुमार, डॉ. मिहिर गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन।

एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed