फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The treasurer of the self-help group was beaten with slippers

Agra News: स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष को चप्पलों से पीटा

Tue, 04 Jul 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The treasurer of the self-help group was beaten with slippers
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव ढ़कपुरा में आंबेडकर स्वयं सहायता समूह की बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष की चप्पलों से पिटाई की गई। कोषाध्यक्ष की ओर से रजिस्टर कम होने की बात कही थी। इसी से आग बबूला हुए महिला व पति ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव ढ़कपुरा निवासी किरण देवी आंबेडकर स्वयं सहायता समूह में कोषाध्यक्ष हैं। 30 जून को वह समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर रहीं थीं। इस दौरान किरण की ओर से रजिस्टर की कमी को लेकर कहा गया। इसी बात पर वहां मौजूद गिरजेश देवी और उनके पति भड़क गए। दोनों ने सभी सदस्यों के सामने ही चप्पलों से किरण को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी जब किरण के परिजन को हुई तो वह लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पत्नी के साथ वहां से जा चुका था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed