फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The thieves entered the house of marriage trouble

शादी वाले घर में घुसे चोरों की आई आफत

Sat, 31 Jan 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 31 Jan 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज के अजीत नगर में गुरुवार रात शादी वाले घर के ताले चोरों ने तोड़ दिए। इसी बीच पहुंचे मकान मालिक के बेटे और रिश्तेदार ने शोर मचा दिया। इस पर अन्य लोगोें ने भी घेराबंदी कर ली। दूसरी मंजिल से कूदते समय चोरोंके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अजीत नगर कालोनी निवासी मुकेश वर्मा की लड़की की शादी साईं की तकिया के पास स्थित एक होटल में थी। शादी में परिवारीजन और रिश्तेदार सभी गए थे। कोठी पर ताला लगा था। रात में किसी वक्त चोरों ने ताले तोड़ दिए। रात तकरीबन 3:30 बजे मुकेश का बेटा प्रबल और रिश्तेदार रोहित घर पर सामान लेने आए थे। ताले टूटे देखकर उन्हें शक हो गया। अंदर जाकर देखा तो खटपट की आवाज सुनाई दी। शोर मचाने पर दो चोर सीढ़ियों के रास्ते छत पर भागने लगे और पड़ोसी की छत पर पहुंच गए। तब तक कालोनी के लोग भी आ गए। खुद को घिरता देखकर कोठी की दूसरी मंजिल से चोरों ने छलांग लगा दी। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। थाना शाहगंज पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विवेक निवासी नरीपुरा और बबलू निवासी मदीना कालोनी सदर धौलपुर बताए। उनका साथी रिक्शा चालक राजू बताया जा रहा है। उसने ही घर में ताला लगा होने की जानकारी देकर दोनों को बुलाया था।
विज्ञापन


इनसेट
महिला सिपाही के घर से लाखों की चोरी
आगरा। केदार नगर की ए ब्लाक निवासी रुखसाना बेगम पत्नी शब्बीर अहमद महिला थाने में सिपाही हैं। उनके पति भी सीतापुर में पीएसी में तैनात हैं। रुखसाना ने बताया कि गुरुवार को उनकी बहन की तबियत खराब थी। इस कारण तीनों बच्चों को लेकर वह बहन को देखने खंदारी गईं थी। रात में वहीं रुक गईं। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर के टायलेट का जंगला टूटा होने की जानकारी दी। जब वह घर पहुंची तो अलमारी खुली थी। चोरों ने दस तोले सोने के जेवरात, दो लाख की नकदी और अन्य सामान भी चोरी कर लिया। उन्होंने शाहगंज पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed