फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The thief broke into the battery dealer's shop by breaking the shop's roof gate

Agra News: दुकान की छत का गेट तोड़कर बैटरी कारेाबारी की दुकान में घुसा चोर

Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The thief broke into the battery dealer's shop by breaking the shop's roof gate
कासगंज। शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित बैटरी इन्वर्टर कारोबारी की दुकान से अज्ञात चोरों ने काउंटर पर रखे 8 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर दुकान की छत से गेट तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। सुबह दुकान खोलने पर कारोबारी को चोरी की जानकारी हुई। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। घटना से व्यापरियों में आक्रोश है।मोहम्मद हारुन निवासी मोहल्ला नवाब शानू इन्वर्टर एवं बैटरी की दुकान संचालित करते हैं। हारुन बैटरी के होलसेन का कारोबार करते हैं। उसके काउंटर की गुल्लक में आठ लाख रुपये की नकदी बैंक में जमा करने के लिए रखी थी। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के मुताबिक चोर सुबह साढ़े चार बजे चोर ने छत के रास्ते दुकान में घुसे और8 लाख चुरा कर ले गए। सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर चोर की शिनाख्त कराई जा रही है। हारुन के पिता व्यापार मंडल के महामंत्री भी हैं। व्यापारिक संगठनों लोग भी मौके पर पहुंचे और सभी संगठनों के व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश जताया और एसपी से मामले का खुलासा करने व नकदी बरामद करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed