फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The temple under construction in the police line collapsed.

Agra News: पुलिस लाइन में निर्माणाधीन मंदिर भरभराकर गिरा

Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The temple under construction in the police line collapsed.
फोटो37पुलिस लाइन में गिरा निर्माणाधीन मंदिर का लिंटर। स्रोत:सोशल मीडिया
-ढांचे की दीवार और लिंटर का हिस्सा गिरने से मची खलबली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले की पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह निमार्णाधीन मंदिर की दीवारें और लिंटर का हिस्सा भर-भराकर गिर गया। गनीमत रही कि मंदिर के निर्माण कार्य में लगे मजदूर चोटिल नहीं हुए। हादसे से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि समय से पहले शटरिंग खोलने के चलते हादसा हो गया।

पुलिस लाइन में इन दिनों मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की सुबह मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। अचानक निर्माणाधीन ढांचे की दीवारें और छत का हिस्सा भर-भराकर गिर गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार और निर्माण एजेंसी से जवाब-तलब किया गया है। हादसे के बाद मंदिर के निर्माण में जल्दबाजी व घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की चर्चा लोग करते नजर आए। मामले में पुलिस लाइन प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक का कहना है कि मंदिर निर्माण में लगी शटरिंग को समय से पूर्व खोला जा रहा था, इसी के चलते लिंटर गिर गया। मामले में एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मंदिर की शटरिंग खोलते वक्त एक हिस्सा ढह गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed