फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The temperature was six degrees above the average, people were worried

औसत से छह डिग्री अधिक रहा तापमान, परेशान रहे लोग

Mon, 18 Apr 2022 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
The temperature was six degrees above the average, people were worried
मैनपुरी। तापमान हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पारा 44 डिगी सेल्सियस पर पहुंचा तो लोग बेहाल हो गए। उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में औसतन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। बीते वर्ष अगर 18 अप्रैल की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं इस बार 18 अप्रैल सोमवार को अधिकतम तापमान औसत और बीते वर्ष के अधिकतम तापमान से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह से ही दिन गर्म रहा, लेकिन दोपहर में जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोगों के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी कि पहले कभी अप्रैल में ऐसी गर्मी नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में बढ़त से रात भी हो रही गर्म
एक ओर जहां दिन गर्म है तो वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रात भी गर्म हो रही है। औसत तापमान की अपेक्षा वर्तमान में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके चलते रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed