फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The teenager who came out of the house to graze cattle went missing

Agra News: मवेशी चराने घर से निकला किशोर हुआ लापता

Fri, 07 Jul 2023 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The teenager who came out of the house to graze cattle went missing
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में इंदाजशनपुर में घर से मवेशी चराने के लिए गंगा किनारे गया युवक किशोर लापता हो गया। मामले की जानकारी होने पर परिजन गंगा किनारे पहुंच गए। पुलिस और गोताखोर उसकी गंगा में तलाश कर रहे हैं। लापता किशोर मनोज कुमार (15) पुत्र सुखविंदर बुधवार की शाम गंगा की कटरी में गंगा किनारे मवेशियों को चराने के लिए गया था। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने मनोज की तलाश शुरु की। परिजन और ग्रामीणों को आशंका है, किशोर गंगा में डूब गया होगा। परिजन और ग्रामीण उसकी रात्रि में तलाश करते रहे। जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसके लापता होने की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीएसी के गोताखोर उसकी स्टीमर की मदद से गंगा में तलाश करते रहे। लेकिन उसका अभी तक पता नहीं लग सका। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed