फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The team reached 100 bed hospital for investigation

Agra News: जांच करने 100 शैया अस्पताल पहुंची टीम

Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
The team reached 100 bed hospital for investigation
मैनपुरी। 21 मई की रात 100 शैया अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर प्रसव मामले की जांच शुरू हो गई है। सीएमओ के निर्देश पर जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी के दौरान तैनात स्टाफ और डॉक्टर के बयान दर्ज किए। जांच टीम मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के बीसलपुर निवासी गुड्डू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोलाबाजार में निवास करता है। उसकी पत्नी मिथलेश ने 21 मई की रात शहर के 100 शैया अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर एक बच्ची को सड़क पर जन्म दिया था। अस्पताल के गेट के बाहर प्रसव का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ.विजेंद्र सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. शिवकुमार उपाध्याय, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल डॉ.मदनलाल को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।
विज्ञापन

सीएमओ के आदेश पर सोमवार को जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर मिथलेश के प्रसव संबंधी अभिलेखों की जांच की। प्रसव वाले दिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ, कर्मचारी और डॉॅक्टर से जांच टीम ने पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किए। टीम प्रभारी एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्टाफ, डॉक्टर और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए है। मंगलवार को रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed