फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The team of Raja Mahendra Pratap Singh University became the winner

आगरा: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की टीम बनी विजेता

Wed, 08 Feb 2023 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The team of Raja Mahendra Pratap Singh University became the winner
कासगंज। अंतर विश्व विद्यालयीय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर एक उद्घाटन मैच संपन्न हुआ। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने जनार्दन रायनगर विश्वविद्यालय उदयपुर की टीम को हराकर जीत हासिल की। इससे पूर्व खिलाडिय़ों ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और परेड निकाली।
विज्ञापन

मशाल वाहक कृष्णा राघव ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई और मशाल के साथ पूरे स्टेडियम में मशाल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मैच यह उद्घाटन मैच राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की टीम एवं जनार्दन रायनगर विश्वविद्यालय उदयपुर राजस्थान की टीम के बीच हुआ। इस मैच को अलीगढ़ की टीम ने 30-0 से जीता। उदयपुर की टीम मुकाबले में नहीं टिक पाई। प्रतियोगिता में कुल 45 टीमें हिस्सा लेने पहुंची। जिसमें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, राजस्थान यूनिवर्सिटी, मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु यूनिवर्सिटी, वेल्लूर यूनिवर्सिटी, जेएनयू यूनिवर्सिटी, काशी विद्यापीठ, लखनऊ यूनिवर्सिटी, जादवपुर यूनिवर्सिटी, डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, माधव यूनिवर्सिटी पिंडवाड़ा आदि शामिल हैं। निर्णायक की भूमिका तकनीकी समिति के चेयरमैन हिमांशु ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed