फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The team of Archaeological Department arrived and investigated the tamarinds

पुरातत्व विभाग की टीम ने पहुंचकर की ताम्रनिधियों की जांच

Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The team of Archaeological Department arrived and investigated the tamarinds
कुरावली। तहसील क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में रविवार को पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने खेत मालिक सहित ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। खेत से मिट्टी के टूटे बर्तन के टुकड़े सहित अन्य सामान को एकत्रित किया। ये अवशेष प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

गणेशपुर में रविवार को बहादुर सिंह फौजी के खेत में जेसीबी से कराई जा रही मिट्टी के समतलीकरण के दौरान जमीन में दबे प्राचीन अस्त्र मिले थे। जो लगभग 4000 साल पुराने होने की उम्मीद जताई जा रही थी। सभी अस्त्र तांबे के बने हुए थे। जो भाला तथा अन्य आकृतियों के बने हुए थे। एसडीएम बीके मित्तल द्वारा डीएम के आदेश पर प्राचीन अस्त्र को लाकर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। रविवार की दोपहर गणेशपुर पहुंचे आगरा के सह पुरातत्व विद जितेंद्र सिंह, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद आगरा नीरज कुमार वर्मा, संरक्षण सहायक एटा उप मंडल अंकित कुमार नामदेव ने खेत का निरीक्षण किया। उस स्थान से मिट्टी के टूटे बर्तन के टुकड़े तथा अन्य सामान एकत्रित किया। उनका कहना था कि यह सामान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जिससे इसकी उम्र जानने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीजी होमगार्ड ने भी देखे अस्त्र
कुरावली। रविवार की शाम थाना कुरावली पहुंचे डीजी होमगार्ड विजय कुमार ने अस्त्रों की लंबाई, चौड़ाई तथा वजन के बारे में जानकारी ली। गणेशपुर पहुंचकर उस स्थान का निरीक्षण किया जहां से प्राचीन अस्त्र मिले थे। डीजी होमगार्ड का कहना है कि शस्त्र बहुत प्राचीन हैं। जिनके बारे में पुरातत्व विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अस्त्र ले जाने की चर्चा
गणेशपुर के आसपास के क्षेत्र में चर्चा है कि समतलीकरण के दौरान मिले कुछ अस्त्रों को ग्रामीण अपने घर ले गए हैं। क्षेत्र में चल रही चर्चा के अनुसार पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों के पास अस्त्रों के मौजूद होने पर उनको कब्जे में लिया जाएगा।

गणेशपुर में खेत के समतलीकरण के दौरान मिले अस्त्रों को थाना कुरावली में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है। अगर पुरातत्व विभाग उनकी मांग करेगा तो औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद उनको दे दिए जाएंगे। ग्रामीणों द्वारा अस्त्र ले जाने की भी जांच की जा रही है।
-अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed