{"_id":"6a934b9edc2a6734290047d1","slug":"the-taj-express-will-run-only-up-to-gwalior-for-40-days-agra-news-c-364-1-ag11018-133545-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 40 दिन तक ग्वालियर तक ही चलेगी ताज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 40 दिन तक ग्वालियर तक ही चलेगी ताज एक्सप्रेस
Sun, 30 Aug 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के कारण आगरा से गुजरने वाली दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ताज एक्सप्रेस झांसी के बजाय ग्वालियर तक ही चलेगी। इससे आगरा से झांसी आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 12280 ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर राजा की मंडी में सुबह 9:10 बजे और आगरा कैंट में 9:25 बजे पहुंचेगी। यहां से यह धौलपुर, मुरैना होते हुए ग्वालियर तक जाएगी और आगे झांसी नहीं जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12279 ताज़ एक्सप्रेस ग्वालियर से चलकर धौलपुर के रास्ते आगरा कैंट में शाम 6:15 बजे और राजा की मंडी में 6:28 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मथुरा होते हुए नई दिल्ली जाएगी।