फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Taj city shines at the BCCI Naman Awards; Deepti Sharma, Harvinder Sodhi and Preeti Dimri will be honored.

Agra News: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड में चमकी ताजनगरी, दीप्ति शर्मा, हरविंदर सोढ़ी और प्रीति डिमरी होंगे सम्मानित

Sat, 14 Mar 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Taj city shines at the BCCI Naman Awards; Deepti Sharma, Harvinder Sodhi and Preeti Dimri will be honored.
आगरा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में आगरा का विशेष जुड़ाव देखने को मिलेगा। शहर से जुड़े तीन प्रमुख नामों को इस प्रतिष्ठित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इनमें महिला क्रिकेटर, जूनियर विश्व कप चयनकर्ता और क्रिकेट प्रशासक शामिल हैं। इस पर आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट में आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। वह महिला वनडे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। दीप्ति शर्मा लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की अहम खिलाड़ी और घरेलू क्रिकेट में भी लगातार शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। वहीं, अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। शहर के वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक हरविंदर सिंह सोढी इस विजेता टीम के चयनकर्ताओं में शामिल थे। उनकी भूमिका चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रही और उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। क्रिकेट प्रशासन के क्षेत्र में भी आगरा की भागीदारी उल्लेखनीय है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट संघ के रूप में नमन अवॉर्ड मिलेगा। इस संघ की क्रिकेट इंप्रूवमेंट कमेटी में आगरा की पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर प्रीति डिमरी सदस्य हैं। नमन अवॉर्ड जैसे मंच पर आगरा से जुड़े लोगों की मौजूदगी दर्शाती है कि शहर का क्रिकेट लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यहां की प्रतिभाएं खेल और प्रशासन दोनों स्तरों पर योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed