{"_id":"61bb80884b235f205d3909ed","slug":"the-system-of-education-is-getting-better-with-smart-class-mainpuri-news-agr518023156","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लास से बेहतर हो रही शिक्षण की प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लास से बेहतर हो रही शिक्षण की प्रणाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंगौथा में बृहस्पतिवार को स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई। बीएसए कमल सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से शिक्षण की प्रणाली बेहतर हो रही है। इससे बच्चों को भी भी बेहतर शिक्षा मिल रही है।
परिषदीय विद्यालयों में लगातार स्मार्ट क्लास की शुरुआत की जा रही है। इसी के तहत अंगौथा के विद्यालय में भी स्मार्ट क्लास शुरू की गई है। बच्चों के लिए ये बिल्कुल नया अनुभव रहा। ऑनलाइन चित्र के साथ शिक्षण देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। बीएसए कमल सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास में बच्चे पढ़ाए गए विषय को बेहतर रूप में समझते हैं। क्योंकि इसमें दृश्य के साथ डिजिटल प्रस्तुतीकरण होता है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक कड़ी मेहनत करके शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहयोग करें। बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
इस दौरान डीसी धीरेंद्र सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक अशोक राठौर, सुनीता देवी, मोनू राठौर, विपनेश तिवारी, सुलक्षणा मिश्रा, रेखारानी पांडेय, पूजा चौहान, मुकेश, अनीता सिंह चौहान मौजूद रहे।