फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The suspect in the theft at the Radha Krishna temple was caught on CCTV

Agra: राधा कृष्ण मंदिर से की थी जिसने चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद; पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 03 Jan 2026 10:18 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 10:18 AM IST
सार

लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से चोरी करने के मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। सीसीटीवी में पुलिस को संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
The suspect in the theft at the Radha Krishna temple was caught on CCTV
मंदिर में चोरी की सूचना पर पहुंचे विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। मंगलवार रात अज्ञात चोर ने राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग का छत्र और लहरी चोरी कर ली थी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजपाल मगन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


विधायक डॉ.धर्मपाल सिंह ने निरीक्षण कर अधिकारियों से जल्द खुलासे की मांग की थी। पुलिस को जांच के दौरान एक युवक खंदारी की ओर से हाईवे पर रात 12 बजे मुंह ढके और पीठ पर बैग लटकाए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी में वही व्यक्ति सुबह चार बजे कौशलपुर पैदल जाते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे चिह्नित कर लिया है । डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed