{"_id":"623b840b3a859d6db97098d4","slug":"the-subjects-of-the-examinees-changed-instead-of-mathematics-biology-became-agra-news-agr528006476","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों के विषय बदले गणित की जगह जीव विज्ञान आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों के विषय बदले गणित की जगह जीव विज्ञान आया
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कई परीक्षार्थियों के विषय परिवर्तित हो गए हैं। परीक्षार्थी को गणित की परीक्षा देनी है और प्रवेशपत्र में जीव विज्ञान लिखकर आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को करीब 25 प्रार्थनापत्र विषय परिवर्तन के संबंध में प्राप्त हुए। प्रवेशपत्र में परीक्षार्थियों का लिंग परिवर्तन भी हो गया है। छात्र को छात्रा और छात्रा को छात्र दर्शाया गया है। ऐसे करीब 20 प्रार्थनापत्र आए हैं।
श्रीमती केशर देवी इंटर कॉलेज उर्खरा के पांच परीक्षार्थियों के विषय परिवर्तित हुए हैं, इनको गणित विषय की परीक्षा देनी है, प्रवेशपत्र में जीव विज्ञान आया है। न्यू सेंट कार्नेड इंटर कॉलेज, टेढ़ी बगिया के दो परीक्षार्थियों को जीव विज्ञान की जगह गणित विषय लिखकर आया है। एक परीक्षार्थी का गणित की जगह जीव विज्ञान आया है। राजा मुंशी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, शमसाबाद की छात्रा को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा देनी है, प्रवेशपत्र पर गणित दर्ज है। जय मां जगदंबा इंटर कॉलेज के 13 परीक्षार्थियों का विषय कला की जगह संस्कृत हो गया है। चौधरी रामकिशन माया देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंदौली के एक परीक्षा का विषय हिंदी की जगह एलिमेंट्री हिंदी हो गया है। लिंग परिवर्तन होने से सेल्फ सेंटर होने के बाद भी छात्रा का सेंटर दूसरे विद्यालय में डाल दिया गया है, वहीं, छात्र का सेल्फ सेंटर हो गया है।
विषय परिवर्तन विद्यालयों की गलती से हुआ है, बोर्ड को संशोधन के लिए सूची भेजी गई थी, विद्यालयों ने संशोधन नहीं किया। जो भी प्रार्थनापत्र प्राप्त हो रहे हैं, एडीआईओएस को अधिकृत कर दिया है, वह मूल विषय में परीक्षा देने की अनुमति दे रहे हैं। वर्ग परिवर्तन होने पर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। - मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक