{"_id":"613fb4388ebc3e2662439de2","slug":"the-students-put-the-college-director-on-a-dharna-agra-news-agr5075101168","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कॉलेज निदेशक को धरने पर बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कॉलेज निदेशक को धरने पर बैठाया
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में कॉलेज के निदेशक का घेराव करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एनएसयूआई के नेतृत्व में रवि स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने परीक्षा न होने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए कॉलेज पर इंडियन नर्सिंग काउंसिल (एनसीआई) की मान्यता न होने पर कार्रवाई की मांग के लिए धरना दिया। इसी बीच कॉलेज निदेशक राकेश भटनाकर आए और छात्रों से उनकी बहस हुई। इस पर छात्रों ने उन्हें जबरन धरने पर बैठा लिया। करीब आधा घंटे बाद छात्रों ने उन्हें जाने दिया।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के 2018-19 बैच में प्रवेश लिया था, इसकी परीक्षा कराई गई जिसमें सभी छात्र फेल हो गए। 2019-20 बैच के छात्रों की अभी तक परीक्षा ही नहीं हुई हैं, जबकि कॉलेज ने परीक्षा कराने के लिए सात जुलाई को नोटिस भी जारी किया। लेकिन अभी तक परीक्षाएं नहीं कराई हैं। कॉलेज के स्टाफ से जानकारी मिली कि 2018 में कॉलेज को एनसीआई की मान्यता नहीं मिली थी।
2020 में कॉलेज को एनसीआई की मान्यता मिली है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार ने कहा कि छात्रों से पूरी फीस ली है और छात्रों का करियर बर्बाद हो रहा है। धरने पर बैठे छात्रों से बहस करते हुए कॉलेज निदेशक विश्वविद्यालय को दोषी बताने लगे। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि दोषी कोई भी हो, परीक्षा कराते हुए परिणाम जारी किया जाए। हंगामे की जानकारी पर परीक्षा नियंत्रक आए।
विज्ञापन
छात्रों ने उन्हें सात सूत्री ज्ञापन दिया। परीक्षा नियंत्रक ने सात दिन में कॉलेज की मान्यता की जांच कराने और परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, कुलदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विवि नहीं करा रहा परीक्षाएं
कॉलेज को एनसीआई से मान्यता है। विश्वविद्यालय ही परीक्षाएं नहीं करा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय में अधिकारियों से मिलने गया, वहां छात्र बहस करने लगे और धरने पर जबरन बैठा लिया। मैंने भी विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी कर परीक्षा कराने की मांग की। - राकेश भटनाकर, निदेशक रवि स्कूल ऑफ नर्सिग
सात दिन में कराई जाएगी परीक्षाएं
रवि स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने परीक्षाएं न होने और कॉलेज को एनसीआई से मान्यता न होने की शिकायत की है। इसकी जांच कराई जा रही है। छात्रों का भविष्य ध्यान में रखते हुए सात दिन में परीक्षा भी कराई जाएंगी। - अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक