फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The stretcher became junk in a month, the patient was being carried in the lap

Mainpuri: स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा हाल कर देगा हैरान, कबाड़ हुए स्ट्रेचर, गोद में उठाकर मरीज ले जा रहे तीमारदार

Fri, 23 Jun 2023 07:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 23 Jun 2023 07:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने एक निजी संस्था से छह स्ट्रेचर खरीदे थे। इनमें से एक महीने में ही दो स्ट्रेचर खराब हो गए हैं। ऐसे में एक बार फिर जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
The stretcher became junk in a month, the patient was being carried in the lap
जिला अस्पताल से मरीज ममता को गोदी में उठाकर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिला अस्पताल में मरीजों को लाने ले जाने के लिए एक महीने पहले जो स्ट्रेचर खरीदे गए थे वे कबाड़ में पहुंच गए हैं। हाल ही में खरीदे गए छह में से दो स्ट्रेचर टूट गए है। अन्य चार की भी स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में तीमारदारों को फिर से मरीजों को लाने-ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के नाम पर गड़बड़ी सामने आती रहती है। यहां जानी पहचानी संस्थाओं से मिली भगत कर अस्पताल में उपकरण आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। ये व्यवस्थाएं कुछ ही समय में फेल होती नजर आ रही हैं। अस्पताल में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए स्ट्रेचर की कमी थी। एक महीने पहले जनपद में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने एक निजी संस्था से छह स्ट्रेचर खरीदे थे। इनमें से एक महीने में ही दो स्ट्रेचर खराब हो गए हैं। ऐसे में एक बार फिर जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लोगों को मरीजों को गोद में उठाकर या फिर कंधे का सहारा देकर लाते, ले जाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मोटा कमीशन लेकर स्थानीय संस्था से की जा रही है खरीदारी

सूत्रों के अनुसार अस्पताल प्रशासन मोटा कमीशन लेकर एक स्थानीय संस्था के माध्यम से स्ट्रेचर आदि की खरीदारी कर रहा है। यही नहीं इसी संस्था से मनमाने तरीके से बेड आदि मरम्मत कराए जाने आदि का कार्य भी किया जा रहा है। इसमें भी अस्पताल प्रशासन का मोटा कमीशन बंधा हुआ है। अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन मोटा कमीशन लेकर उपकरण आदि की खरीदारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची ममता को नहीं मिला स्ट्रेचर

शहर के मोहल्ला नगरिया निवासी ममता देवी को बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से गंभीर हालत में ममता को रेफर कर दिया गया। ममता के लिए अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिल सका। इसके बाद परिजन ममता को गंभीर हालत में बिना स्ट्रेचर के ही गोदी में उठाकर गाड़ी तक ले गए।


जांच हो तो खुल जाएगी पोल

जिला अस्पताल में पिछले आठ महीने में लाखों रुपये के उपकरण की खरीदारी और मरम्मत कराई गई है। अधिकतर कार्य एक निजी संस्था के द्वारा ही किया गया है। इसमें बड़ा कमीशन लिया गया है। मामले की शिकायत सांसद डिंपल यादव से भी की गई है। शहर के राजीव गांधी नगर निवासी राजेश कुमार ने सांसद से अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की है। शिकायत कर्ता ने कहा है कि अस्पताल प्रशासन कुछ लोगों से मिलीभगत कर उपकरण आदि की खरीदारी में भ्रष्टाचार कर रहा है। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि एक माह पहले खरीदे गए स्ट्रेचर का भुगतान अभी नहीं किया है। आपूर्ति करने वाली संस्था से ही स्ट्रेचर की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद ही भुगतान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed