{"_id":"6990e9b83191de7b230b6369","slug":"the-story-of-shiva-mahapuran-begins-with-the-kalash-yatra-agra-news-c-25-1-agr1030-989059-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
कलश यात्रा
आगरा। सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी धाम आश्रम दयालबाग में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के अंतर्गत शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर अमर विहार कॉलोनी, नगला बघेल व दयालबाग क्षेत्र का भ्रमण करती हुई पुनः आश्रम परिसर में संपन्न हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शिव भजनों पर झूमती नजर आईं। बग्गी पर विराजमान कथाव्यास अभिषेक शर्मा श्रद्धालुओं का अभिवादन कर रहे थे।
यात्रा के बाद कथाव्यास ने श्रद्धालुओं को शिव महापुराण का महात्म्य समझाने के साथ देवराज ब्राह्मण की कथा सुनाई। मुख्य यजमान पवन कुमार अग्रवाल और पूनम अग्रवाल रहे।आश्रम से जुड़े अनूप अग्रवाल ने बताया कि शनिवार से शुरू हुई कथा 20 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आश्रम परिसर में चलेगी। इस मौके पर एन रायजादा, राजीव खेमका, राजकुमार सक्सेना, अलका, नेहा, रेखा, ललितेश, उर्मिला आदि मौजूद रहे।