फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The statue of Maharaja Surajmal is covered with a cloth.

Agra News: कपड़े से ढंकी गई महाराजा सूरजमल की मूर्ति

Mon, 03 Aug 2026 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The statue of Maharaja Surajmal is covered with a cloth.
किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि ने ठेकेदार से ढकवाई प्रतिमा फोटो संवाद किरावली - फोटो : 1
किरावली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापना पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को प्रशासनिक दबाव के चलते दोपहर करीब चार बजे महाराजा सूरजमल की मूर्ति को कपड़े से ढंक दिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मूर्ति स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। तकनीकी कार्य पूरा होने पर अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल सर्वसमाज के गौरव हैं। उन्होंने किसी भी भ्रम या विरोध को बातचीत से दूर करने और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूर्ति को ठेकेदार ने ढंका है। इससे पहले शुक्रवार रात बिना अनुमति स्थापना की सूचना पर फैली अफवाह के बाद युवाओं ने रातभर चौराहे पर रखवाली की थी, जिसे शनिवार सुबह प्रशासन की समझाइश के बाद शांत कराया गया था। उधर, एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया मूर्ति स्थापित करने का कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया है। नियमों के तहत पुलिस प्रशासन ने केवल मूर्ति स्थापना की परमिशन और नगर पंचायत की ओर से पास किए गए प्रस्ताव की कॉपी मांगी थी। आयोजक परमिशन मिलने के बाद ही मूर्ति का अनावरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed