फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The state bird, the crane, is upset... not a single one was found in two days of counting.

Agra News: रूठा राज्य पक्षी सारस... दो दिन की गिनती में एक भी नहीं मिला

Fri, 19 Dec 2025 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The state bird, the crane, is upset... not a single one was found in two days of counting.
सारस का फाइल फोटो
बाह(आगरा)। चंबल में 10 साल पहले बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। चंबल सफारी जरार में सारस विलेज स्थापित किया गया था। विदेशी विशेषज्ञों ने उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस के लिए वेटलैंड्स विकसित किए जाने पर जोर दिया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यूपी का राज्य पक्षी सारस यमुना-चंबल की वादियों से रूठ गया है। 15-16 दिसंबर को दो दिन चली गणना में यमुना-चंबल पट्टी क्षेत्र में एक भी सारस नहीं मिला। वेटलैंड्स सिकुड़ने को इनके रूठने की अहम वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


चंबल सेंक्चुअरी के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि राजस्थान से सटे रेहा से लेकर इटावा से लगे उदयपुर खुर्द तक दो दिन गणना कराई गई लेकिन एक भी सारस नहीं मिला। सामाजिक वानिकी जैतपुर के रेंजर कोमल सिंह ने बताया कि रेंज में यमुना के बीहड़ से लेकर नदी किनारे के क्षेत्र में दो दिन सारस की गणना का काम चला, सुबह-शाम हुई गणना में एक भी सारस नहीं दिखाई दिया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान कचौराघाट के सुरेश चंद्र शर्मा, चमरौआ के सुरेश पचौरी, जरार के जोधाराम, बिजौली के सोवरन सिंह ने बताया कि दो दशक पहले तक खेत-खलिहान और तालाब-पोखर के आसपास सारस के जोड़े दिखते थे। खेतों के टीलों पर घोंसला बनाकर अंडे देते थे। अब गांवों में वेटलैंड नहीं रहे इसलिए सारस दिखना भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed