फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The son was beaten with sticks and iron rods, and the police had the complaint torn up three times.

Agra News: बेटे पर डंडे-सरिया बरसाए, पुलिस ने तीन बार तहरीर फड़वाई

Mon, 17 Nov 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The son was beaten with sticks and iron rods, and the police had the complaint torn up three times.
आगरा। बराती बस में बैठ चुके थे। बाकी लोग दरवाजे पर खड़े थे। तभी हमला किया गया। हमलावर डंडे-सरिया से पीटने लगे। बेटे (विनय) पर एक के बाद एक डंडे मारे। वह घायल हो गया। मैं बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गया। इस पर मुझे भी हमलावरों ने डंडे से पीटा। बेटे की जान ले ली। पुलिस ने भी कार्रवाई के नाम पर 3 बार तहरीर फड़वा दी। अपनी मर्जी से केस दर्ज किया। अब सुनवाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


यह कहना है कि अलीगढ़ के अतराैली में बरात पर हुए हमले में मारे गए विनय के पिता गिरवर सिंह का। वह छोटे बेटे की माैत से गम में डूबे हुए हैं। उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं। बस एक ही बात बोल रहे हैं कि सरकार न्याय करे। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन




अतरौली के जगतपुर निवासी निशा और सीता नगर निवासी राहुल के बीच तीन साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। दोनों दिल्ली में नौकरी करते थे। जिससे परिवार भी एक-दूसरे को जानने लगे थे। निशा के माता–पिता और भाई ने प्रेम विवाह को सहमति दे दी थी। दूल्हा पक्ष भी इस रिश्ते को लेकर तैयारी में लगा था। सीता नगर निवासी सोनवीर ने बताया कि दुल्हन के चाचा–ताऊ और अन्य परिजन शादी के खिलाफ थे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही आक्रोश दिखाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार रात धूमधाम से बरात चढ़ गई थी। भोजन कराने और रस्में पूरी होने के बाद बरात को विदा कर दिया गया। दूल्हा पक्ष के कई लोग दुल्हन की विदाई के लिए रुक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बरातियों पर हमला कर दिया गया। राहुल के चचेरे भाई विनय को पीटा गया था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूल्हे के सगे भाई सहित 19 लोग घायल हो गए थे। योगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। सीता नगर निवासी विनय के पिता गिरवर सिंह ने बताया कि साजिश के तहत हमला बोला गया था। उन्हें नहीं पता था कि कोई विवाद होगा। रात करीब 11 बजे बरातियों को बस में बैठा दिया गया था। 15 से 20 लोग मैरिज होम के गेट पर खड़े थे। तभी 20-25 लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर आए। ताबड़तोड़ हमला बोला। उन्हें संभलने तक का माैका नहीं मिला। बचाने के लिए बस में सवार बराती भी नहीं आ सके। विनय पर एक के बाद एक कई प्रहार किए गए। वह जमीन पर गिर गया। वह उसे बचाने के लिए दाैड़े। मगर हमलावरों ने उन्हें भी डंडे से पीटा। विनय की जान चली गई। वह शिकायत लेकर थाने पर गए। एसओ को तहरीर दी। मगर एसओ ने कहा कि यह घटना हादसा है। उन्होंने तहरीर में चेन लूट की भी बात लिखी थी। इस पर एसओ ने तहरीर फाड़ दी। दूसरी बार तहरीर देने पर नाम हटा दिए। तीसरी बार तहरीर देने पर बदलवा दी। अपने हिसाब से तहरीर लिखवा कर हस्ताक्षर करा लिए। अब कार्रवाई भी नहीं हो रही है।



विनय के घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी भाभी गीता देवी सदमे में है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी रेखा बेसुध होकर रो रही हैं। रविवार को होने वाली शादी के बाद की रस्में अधूरी रह गईं। मोहल्ले में मातम पसरा है। पिता ने बताया कि विनय की शाादी को 5 साल हुए थे। उसकी एक बेटी साढ़े तीन साल तो दूसरी 8 महीने की है। वह संजय प्लेस की फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसकी माैत से पत्नी रेखा बेहाल है। बेटियां भी पापा-पापा कह रही हैं। उन्हें किसी तरह परिवार के लोग संभाल रहे हैं।





चचेरे भाई विनय की मौत और सगे भाई योगेंद्र के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझने के बीच दूल्हे राहुल का अब तक कोई फोन नहीं आया है। परिजन ने बताया कि लगातार कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। परिजन इस बात से भी परेशान हैं कि सात फेरे लेकर राहुल आगरा न आकर दुल्हन निशा के साथ दिल्ली चला गया। तब से उसने घायल परिजन की भी खबर नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed