फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The soldier made a relationship with the girl on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर सैनिक ने बनाए युवती से संबंध

Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The soldier made a relationship with the girl on the pretext of marriage
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी सैनिक ने संबंध बनाए। इसके बाद दहेज में 15 लाख रुपये की मांग रख दी। जब पीड़िता के परिजनों ने असमर्थता जताई तो शादी से मना कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की मुलाकात करीब एक वर्ष पूर्व राहुल वर्मा निवासी गांव उलिमापुर थाना कायमगंज फर्रुखाबाद से हुई थी। इस बीच 15 अक्तूबर को वह कोतवाली क्षेत्र में अपनी एक रिश्तेदार के यहां गई। राहुल की वहां भी उस से मुलाकात हुई, उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। 19 अक्तूबर को उसके एक रिश्तेदार के घर गोद भराई की रस्म भी की गई।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपनी एक रिश्तेदार के यहां गुरुग्राम गई, वहां भी आरोपी उसे मिल गया। इस बीच उसके पिता करीब सात लाख रुपये राहुल को दे चुके थे। लेकिन अब राहुल व उसके परिजन 15 लाख रुपये व एक बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी होने के बाद वह शादी करेंगे। उसने जब युवक से बात की तो उसने धमकाते हुए कहा कि यदि पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की तो उसके फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। शादी करने से भी साफ मना कर दिया। 19 जून को शादी की तारीख तय हुई थी, लेकिन वह लोग बारात लेकर नहीं आए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
सुरेश चंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed