{"_id":"6872abe927ce4137680b4bf8","slug":"the-second-phase-of-counseling-will-start-in-polytechnic-from-today-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-134405-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पॉलिटेक्निक में आज से शुरू होगी दूसरे चरण की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पॉलिटेक्निक में आज से शुरू होगी दूसरे चरण की काउंसिलिंग
Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) की डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग रविवार से शुरू होगी। छात्र 15 जुलाई तक छात्र अपने प्रमाण पत्रों की जांच करा सकेंगे।
राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में आर्किटेक्चर, मैकेनिकल, सिविल ट्रेडों में 192 सीटें हैं। इसके लिए पहले चरण में 82 छात्रों को सीटों का आवंटन हो गया। एमएमआईटी में 198 सीटें हैं। 51 छात्रों काे सीट आवंटित हो गई। दूसरे चरण में 11 जुलाई तक विद्यालय विकल्प का चयन करने का मौका दिया गया। 12 जुलाई को परिणाम जारी किया जाएगा। अब 13 से 15 जुलाई तक काउंसिलिंग फीस व सीट सुरक्षित रखने के लिए शुल्क जमा किया जाएगा। इसी के साथ छात्र अपने प्रमाणपत्रों की जांच भी करा सकेंगे। सीट सुरक्षित रखने का विकल्प चयन करने पर 16 जुलाई को फिर से प्रमाणपत्रों की जांच होगी। 17 जुलाई को आवंटित सीट को वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद 18 जुलाई से तीसरे चरण के लिए विद्यालय चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। एमएमआईटी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने बताया कि दूसरे चरण में शामिल होने के लिए छात्रों के चयन का परिणाम जारी हो गया है। चयनित छात्र अपने प्रमाणपत्रों की जांच आदि प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं।