{"_id":"698a499f375b9e8bfd033789","slug":"the-second-metro-corridor-is-being-held-up-by-144-trees-on-mg-road-agra-news-c-25-1-agr1035-985760-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एमजी रोड पर 144 पेड़ों में फंसा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एमजी रोड पर 144 पेड़ों में फंसा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर
विज्ञापन
आगरा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेट्रो का मुद्दा छाया रहा। कहा गया कि एक तरफ निर्माण कार्य से जाम लग रहा है, दूसरी ओर एमजी रोड पर 144 पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने से दूसरे कॉरिडोर का निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद राय को न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर जल्द अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि मेट्रो की ओर से कई स्थानों पर बिना कार्य शुरू किए ही बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस पर मंडलायुक्त ने अनावश्यक बैरिकेडिंग को तत्काल हटाने या कम करने के निर्देश दिए।
जाम के समाधान के लिए बनी यह रणनीति
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मंडलायुक्त ने मेट्रो प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात पुलिस को 20 मार्शल उपलब्ध कराएं और जगह-जगह इनकी तैनाती सुनिश्चित करें। जहां मेट्रो कार्य पूर्ण हो चुका है जैसे माल रोड, वहां क्षतिग्रस्त फुटपाथ और सड़कों की तत्काल मरम्मत कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने अबू उलाह दरगाह के पास जाम कम करने के लिए संयुक्त निरीक्षण के आदेश दिए। कुबेरपुर पर अवैध निजी बस अड्डों की जांच और रोडवेज का नया बस अड्डा संचालित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। यमुना एक्सप्रेस-वे और इनर रिंग रोड पर अन्य जिलों की ओर जाने वाले स्पष्ट साइनेज लगाए जाएं ताकि बाहरी वाहनों का दबाव शहर के अंदर कम हो सके।