फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The scoundrel made objectionable gesture towards the girl student and ran after her with an axe.

Agra News: छात्रा से की आपत्तिजनक हरकत, कुल्हाड़ी लेकर पीछे भागा शोहदा

Thu, 05 Feb 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The scoundrel made objectionable gesture towards the girl student and ran after her with an axe.
बाह। जैतपुर के एक गांव में शोहदे की करतूत से छात्रा का कॉलेज छूट गया। अश्लील गाली गलौज के विरोध पर कुल्हाड़ी लेकर हमले को दौड़ने की घटना की पुनर्रावृत्ति होने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शोहदा भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जैतपुर के एक गांव की स्नातक की पढ़ाई कर रही युवती ने पुलिस को बताया कि गांव का पवन उर्फ कोमल किशोर उसके साथ कई बार अभद्र गाली गलौज, गंदी और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर चुका है। छेड़खानी का प्रयास भी किया था। विरोध पर पत्थर और लाठी लेकर हमला करने को पीछे दौड़ा था। दादा ने शिकायत की तो पुलिस ने उसे हड़काया, लेकिन वह माना नहीं। 2 फरवरी को उसने फिर से अश्लील गाली गलौज की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। आधा घंटे में पुलिस आई तो हमलावर पवन उर्फ कोमल किशोर भाग गया। पुलिस के लौटते ही वह दोबारा से गाली गलौज करने लगा। कुल्हाड़ी लेकर पीछे भागा। उसकी हरकत का वीडियो भी बनाया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस आई तो आरोपी दुबक गया। उसने ऑटो से मारने की धमकी दी है। उसकी धमकी की वजह से 2 महीने से पढ़ाई को कॉलेज नहीं जा पा रही। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ जैतपुर ने बताया कि युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed