फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The school manager filed a report against the principal and his wife

Agra News: प्रधानाचार्य व उनकी पत्नी के खिलाफ स्कूल प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 04 Jun 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The school manager filed a report against the principal and his wife
कासगंज। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य एवं उनकी पत्नी को पद से हटा दिए जाने के बाद उनके द्वारा विद्यालय के डाटा का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।सेठ जयपुरिया स्कूल में राकेश भाटिया प्रधानाचार्य एवं उनकी पत्नी रिचा भाटिया एकेडमी कोर्डिनेटर के पद पर कार्य कर रहे थे। किन्हीं कारणों से 10 अप्रैल 2023 को उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। उनके पद मुक्त होने के बाद प्रबंध तंत्र की जानकारी में आया कि दोनों ने धोखाधड़ी करके सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल डेटा फाइल, स्पीड पोस्ट डेटा स्लिप, आफिस कंप्यूटर से स्टूडेंट डाटा नोट कर लिया। अपने दोनों बच्चों की फीस जमा किए बिना टीसी जारी कर लेना, गूगल राइट्स में एडमिन राइट्स अपने पास रखकर दुरुपयोग करने, प्रबंधक के लैपटॉप से उनकी व परिजनों की मेल आईडी में गलत तरीके से अपना मोेबाइल डालकर दुरुपयोग करने एवं विद्यालय का एसी रख लेने एवं मांगने पर गाली गलौज करने, धमकी देने सहित अन्य आरोपों की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रबंधक दीपक गुप्ता की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed