फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Sanatan Jan Jagran Padayatra (awareness march) will be held on February 4th.

Agra News: सनातन जन जागरण पदयात्रा का आयोजन 4 फरवरी को

Tue, 06 Jan 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The Sanatan Jan Jagran Padayatra (awareness march) will be held on February 4th.
सनातन यात्रा का पोस्टर विमोचन
आगरा। सनातन संस्कृति के संरक्षण, गो- रक्षा और सामाजिक चेतना के उद्देश्य से वृंदावन से आगरा तक सनातन जन-जागरण एकता पदयात्रा 4 फरवरी को निकाली जाएगी। सनकादिक सेवा ट्रस्ट की ओर से महाकालेश्वर महादेव मंदिर पर पदयात्रा का पोस्टर विमोचन सोमवार को किया गया।
विज्ञापन

मीशेश्वर धाम के पीठाधीश्वर डॉ. विनितानंद आचार्य ने बताया कि पंच संकल्पों के साथ यह पांच दिवसीय पदयात्रा 4 फरवरी को वृंदावन स्थित कात्यायनी माता मंदिर से प्रारंभ होकर 8 फरवरी को राजेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न होगी। महंत सुनील वशिष्ठ ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक पुनर्जागरण भी है। एकल परिवार की सोच से बाहर निकलकर संयुक्त परिवार की पुनर्स्थापना, धर्मांतरण के विरुद्ध कठोर कानून एवं घर वापसी अभियान को मजबूती दी जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक अमन शुक्ला, आचार्य युवराज द्विवेदी, हिमांशु गौतम, पारस शर्मा, कौशल किशोर, प्रमोद कुशवाह, भोज कुमार, नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed