फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Ram Barat procession will move within a three-tier security cordon.

Agra News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में निकलेगी राम बरात

Fri, 02 Oct 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The Ram Barat procession will move within a three-tier security cordon.
आगरा। प्रभु श्रीराम की बरात 6 अक्तूबर को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में निकाली जाएगी। मन:कामेश्वर से जनकपुरी तक के रूट को चार सुपर जोन और 8 जोन में बांटा गया है। हर जोन के प्रभारी एडीसीपी और एसीपी को बनाया गया है। जिस रास्ते से बरात निकलेगी, वहां पर घरों की छतों पर पुलिस फोर्स रहेगी। पुलिस के 1500 सिपाहियों के साथ पीएसी के 1000 से अधिक जवान रहेंगे।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि राम बरात और जनकपुरी आयोजन के लिए सुरक्षा का खाका खींचा गया है। पुराने शहर से राम बरात की शुरूआत होती है। यह अलग-अलग क्षेत्र में घूमती है। बाद में जनकपुरी पहुंचती है। सुपर जोन प्रभारी एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी रहेंगे जबकि जोन का प्रभारी एसीपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। 10 से 12 झांकियों को एक एसीपी, एक इंस्पेक्टर और 20 से अधिक एसआई और सिपाहियों की माैजूदगी में निकाला जाएगा। इसके अलावा श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


बैंड संचालकों के साथ बैठक
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को बैंड संचालकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। डीसीपी सिटी ने बताया कि राम बरात में शामिल बैंड के 50 से अधिक कर्मचारी होते हैं। इनके अलावा उनकी गाड़ी भी होती है। कई बार गाड़ी बड़ी होने के कारण घटिया आजम खां से फुलट्टी की तरफ जाने वाले मार्ग पर फंस जाती हैं। इससे आवागमन अवरुद्ध हो जाता है। संचालकों से कहा गया कि वह ऐसी गाड़ी लेकर आएं जो संकरे रास्ते से आसानी से निकल सके। इस पर सभी ने सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकपुरी स्थल की अलग व्यवस्था
जनकपुरी स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मंच के आसपास हर गेट पर पुलिस के साथ पीएसी रहेगी। बिना प्रवेश पास के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही हाईवे पर भी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एक वीआईपी गेट भी रहेगा। जनकपुरी का प्रभारी भी एक एडिशनल एसपी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed