{"_id":"69d80d0ca7ba69d02e03627d","slug":"the-protest-ended-on-the-assurance-of-widening-the-bridge-agra-news-c-421-1-sagr1012-5408-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिया चौड़ीकरण के आश्वासन पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिया चौड़ीकरण के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन
सैंया। फतेहपुर सीकरी रजवहा के गड़सान मार्ग पर पुलिया चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों का धरना रंग लाया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
गड़सान मार्ग पर स्थित रजवाहा की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिंचाई विभाग जब इसकी पुरानी डिजाइन पर ही मरम्मत करवा रहा था, तब ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के आवागमन के लिए पुलिया का चौड़ीकरण आवश्यक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीण पिछले कई दिन से धरने पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता स्पर्श मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष और ग्रामीणों से वार्ता की और भरोसा दिलाया कि पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाएगा। साथ ही मरम्मत कार्य को रुकवा दिया।