{"_id":"5da2f6a68ebc3e93de125cfe","slug":"the-process-of-online-application-for-hajj-pilgrimage-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो हज यात्रा से वंचित रह जाएंगे बुजुर्ग, दो दिन में भरे गए महज चार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो हज यात्रा से वंचित रह जाएंगे बुजुर्ग, दो दिन में भरे गए महज चार आवेदन
Sun, 13 Oct 2019 03:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Oct 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2020 में हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। हज कमेटी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर भी आवेदन किए जा सकते हैं। जिला हज कमेटी को ऑनलाइन आवेदन कराने में दिक्कत आ रही है। दो दिन में महज चार ऑनलाइन आवेदन हो सके हैं।
हज कमेटी आफ इंडिया इस दफा केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार कर रही है। जिला हज कमेटी के सदस्य ताबिश पाशा ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले ऐसे बुजुर्ग आवेदकों के सामने परेशानी आ रही है, जिनका ई-मेल आईडी नहीं है।
एंड्रायड फोन पर ओटीपी आता है। ऑनलाइन आवेदन में दूरदराज से आने वाले आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे संचालक इसके आवेदन में हाथ खड़े कर रहे हैं। यही कारण है कि अब जिला हज कमेटी के ताजगंज स्थित दफ्तर से ही ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2019 है। उन्होंने बताया कि मैनुअली फार्म जमा करने की भी मांग की जाएगी। हज कमेटी से जुड़े नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट के अलावा मोबाइल एप ‘एचसीओआई’ को डाउनलोड किया जा सकता है। जानकारी के लिए हज सूचना केंद्र के नंबर 022-22107070 पर संपर्क किया जा सकता है।