फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The problems of the workers were put before the Chief Minister

Agra News: मुख्यमंत्री के सामने रखीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The problems of the workers were put before the Chief Minister
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष ममता सिंह राजपूत ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ममता सिंह राजपूत ने बताया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना और विकास कार्यों को गति देना था। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ममता सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को जिले की वर्तमान स्थिति और विकास योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। ममता सिंह राजपूत के साथ जिला महामंत्री भूपेंद्र यादव, नारम सिंह, विशाल वाल्मीकि और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री शिखर मोहन राजपूत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed