फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The problems of the complainants should be resolved in a timely and accurate manner - District Magistrate

Agra News: फरियादियों की समस्याओं का हो समयबद्ध और सटीक निस्तारण- जिलाधिकारी

Sat, 01 Nov 2025 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
The problems of the complainants should be resolved in a timely and accurate manner - District Magistrate
फोटो13पटियाली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में   फरियादियों की समस्याएं सुनते 
- संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

- तहसील पटियाली में 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त, मात्र 2 ही मौके पर हो सके निस्तारित
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। शनिवार को तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। पटियाली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके सामने 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 2 को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। पीडि़तों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों का शीघ्रता से निस्तारित सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी के समक्ष अधिक बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन, राशन कार्ड, भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुए। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पटियाली में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव अग्रवाल, उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सदर और सहावर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed