फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Principal honored the players of the women's team.

Agra News: महिला टीम के खिलाड़ियों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Principal honored the players of the women's team.
फोटो 16 प्राचार्य के साथ मौजूद बैडमिंटन टीम की छात्राएं। संवाद
भोगांव। शिकोहाबाद के पालीवाल डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (महिला) के फाइनल मुकाबले में नेशनल महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना परचम लहराया। छात्राओं के महाविद्यालय वापस आने पर प्राचार्य ने प्रतीक चिन्ह और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य एसके निमेष ने बताया कि बुधवार को शिकोहाबाद के पालीवाल डिग्री कॉलेज में आरबीएस कॉलेज आगरा को नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव की टीम ने 2-0 से हराकर प्रतियोगिता की सीरीज अपने नाम की है। बैडमिंटन की महिला खिलाड़ी अंशिका मिश्रा, राखी, सनम, वर्तिका, गुलशन ने जीत हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


खेलकूद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रनवीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की अंशिका मिश्रा व राखी का चयन विश्वविद्यालयीय टीम में हुआ है। जो उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लुधियाना जायेंगी। कोच अरविंद कुमार, आदित्य कुमार गुप्ता, मुनिराज, नेहा शाक्य, अनंत कुमार, पंकज दीक्षित, काजल कश्यप, अभय कुमार, अभिनव भटनागर, अनीस मोहन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed