फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The principal alleged a conspiracy to tarnish his image.

Agra News: प्रधानाचार्य ने लगाया छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The principal alleged a conspiracy to tarnish his image.
बाह। दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के बीच का विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। शिक्षकों संदीप कुमार शर्मा, संजीव अभिषेक, निवेश कुमार की डीआईओएस से शिकायत एवं स्पष्टीकरण तलब करने के नोटिस का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने छवि धूमिल करने के लिए अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीआईओएस रविंद्र पाल सिंह तोमर को मेल और स्पीड पोस्ट से भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्हें अब तक स्पष्टीकरण का नोटिस ही नहीं मिला है। शिक्षक उनको बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। विषय से इतर पढ़ाए जाने के आरोप को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि कॉलेज की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पढ़ाने के लिए शिक्षकों को कहा गया था। विषय का परीक्षा परिणाम ठीक न होने पर कहा गया, तो उलटे उनके साथ अभद्रता एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया है। बता दें कि दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा के प्रवक्ता संदीप कुमार शर्मा, विज्ञान अध्यापक संजीव अभिषेक, गणित अध्यापक निवेश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा पर मानसिक उत्पीड़न एवं अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed