{"_id":"60eb3e828ebc3ebc7846eb40","slug":"the-princes-who-pass-with-the-top-number-will-get-the-prize-kasganj-news-agr4994299155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्बल नंबर से पास होने वाले प्रधानों को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्बल नंबर से पास होने वाले प्रधानों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
कासगंज। अपने काम के प्रति जागरूक एवं जानकारी रखने वाले प्रधानों को सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानों से ऑन लाइन आवेदन मांगे गए हैैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रधानों को 100 सवालों के ऑन लाइन जवाब देने होंगे। यदि 45 प्रतिशत से अधिक अंक मिले तो प्रधान पुरस्कार की रेस में शामिल हों जाएंगे। इनमें जो अव्वल आएगा उसे पुरस्कार दिया जाएगा।
जिला में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए सीएम प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। 15 अगस्त 2021 तक पंचायत राज की वेबसाइट हमारी पंचायत डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध ग्राम पंचायतों की 100 अंकों वाली प्रश्नावली के प्रश्नों के उत्तर संबंधित सचिव ग्राम पंचायत तथा प्रधान द्वारा साक्ष्यों के आधार पर देने होंगे। ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं निर्धारित प्रश्नावलियों पर ऑनलाइन मूल्यांकन निश्चित समय सीमा में अंकन कर आवेदन किया जाएगा।
इस तरह मिलेंगे अंक
कोविड प्रबंधन पर 17 प्रतिशत, स्वच्छता प्रबंधन पर 20, पर्यावरण सुरक्षा पर 12, बेहतर स्वशासन पर 18, सामाजिक सौहार्द एवं सहभागिता पर 14, ग्राम पंचायत विकास योजना पर 19 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
जनपद स्तर पर गठित कमेटी ग्राम पंचायतों द्वारा भरी गयी प्रश्नावलियों का परीक्षण कर उन्हें आनलाइन फ्रीज करेगी । सहायक विकास अधिकारी पंचायत की देखरेख में सचिव ग्राम पंचायत द्वारा ऑनलाइन भरकर निर्धारित समय सीमा के अंदर अग्रसारित किया जाना है।
तेज प्रताप मिश्र - मुख्य विकास अधिकारी