फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The praises of Lord Parshuram echoed in the procession.

Agra News: शोभायात्रा में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

Tue, 11 Jun 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The praises of Lord Parshuram echoed in the procession.
अमांपुर। कस्बा में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। समाजबंधु बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर भगवान परशुराम के मनोहारी भजनों पर नृत्य करते रहे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा काॅलेज रोड पर स्थित प्रचीन देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, गुडमंडी, शास्त्री नगर भ्रमण करते हुए देर रात श्रीराम राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हनुमान अखाड़ा, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, बजरंगबली, पंचमुखी हनुमान, महाकालेश्वर, खाटू श्याम समेत झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान परशुराम की आरती उतारी गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सहावर शाजिदा नसरीन पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। शोभायात्रा में भाजपा नेता दिनेश वशिष्ठ, ज्ञान तिवारी, गौरी शंकर शर्मा, दिनकर राव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष किसान यूनियन स्वराज कुलदीप पांडेय, शंकर वशिष्ठ, गुड्डू पाराशर, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, चेयरमैन चांद अली खान, बृजेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed