फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The post of Sub Registrar is stuck in the registration of posthumous wills.

Agra News: मरणोपरांत वसीयतों के पंजीकरण में फंसी सब रजिस्ट्रार की कुर्सी

Sat, 24 Jan 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The post of Sub Registrar is stuck in the registration of posthumous wills.
आगरा। मरणोपरांत वसीयतों के पंजीकरण में सब रजिस्ट्रार तृतीय की कुर्सी फंस गई है। चार वसीयतों के पंजीयन में गड़बड़ी के आरोप सहायक महानिरीक्षक की जांच में प्रथम दृष्ट्या सही मिले हैं। इनमें पंजीयन की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन हुआ है। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन से कुकथला निवासी दिलीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सब रजिस्ट्रार तृतीय राकेश कुमार यादव के कार्यालय में मरणोपरांत चार वसीयतों का फर्जी पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण में शासनादेश और एक्ट का सब रजिस्ट्रार ने पालन नहीं किया। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी के निर्देश पर जांच की गई।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने चारों वसीयतों की फाइल खंगाली। प्रथम दृष्ट्या पंजीयन में लापरवाही सामने आई। उन्होंने बताया कि सब रजिस्ट्रार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अति संवेदनशील मामले में लापरवाही
- मरणोपरांत वसीयतों का पंजीकरण अति संवेदनशील माना जाता है। इसके लिए शासन ने एसओपी बना रखी है। चार वसीयतों में एसओपी का उल्लंघन हुआ। सेवा शर्तों के उल्लंघन पर शासन सब रजिस्ट्रार को निलंबित कर सकता है। वहीं, दस्तावेज विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी संदिग्ध लोगों को बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की जाती है।
इन वसीयतों में धांधली की आशंका
- 27 फरवरी 2025 को पंजीकृत विलेख पत्र संख्या 117/2025
- 21 मार्च 2024 को पंजीकृत विलेख पत्र संख्या 148/2024
- 15 जून 2024 को पंजीकृत विलेख पत्र संख्या 326/2024
- 15 जून 2024 को पंजीकृत विलेख पत्र संख्या 327/2024

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed