{"_id":"692caf92a58ff3e54108b419","slug":"the-pontoon-bridge-will-be-strengthened-by-anchors-agra-news-c-25-1-agr1008-929723-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांटून पुल को मिलेगी लंगरों से मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांटून पुल को मिलेगी लंगरों से मजबूती
विज्ञापन
पेंटून पुल को लंगरों से मिलेगी मजबूती 20 दिसम्बर तक आवागमन शुरू होने की संभावना
पिनाहट। कस्बा के चंबल घाट पर पांटून पुल (पीपा पुल) बांधने का काम एक महीने पीछे चल रहा है। इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने लीकेज पीपों पर वाइंडिंग का काम तेज कर दिया है। पुल को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए लंगरों का निर्माण करवाया जा रहा है।
पीपा पुल को स्थायी ताैर पर सीधा रखने के लिए नदी के तल में कुल 25 लंगर लगाए जाएंगे। इन्हें बनाने के लिए प्रयागराज से अनुभवी कारीगरों को बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को कारीगरों ने लंगर का निर्माण शुरू कर दिया है। कारीगरों के अनुसार, लंगर भारी कंक्रीट के ब्लॉक होते हैं जिनसे स्टील के शक्तिशाली केबल जुड़े होते हैं। यह केबल पीपों को मजबूती से बांधे रखते हैं। कई बार तेज बहाव पीपों को एक ओर धकेल देता है। इससे पूरा पुल टेढ़ा हो जाता है जो खतरनाक होता है। ऐसे में लंगर पुल के संतुलन को बनाए रखते हैं।
कस्बा निवासी अशोक वर्मा के अनुसार, मौसम और नदी का जलस्तर अनुकूल रहा तो 15 से 20 दिसंबर तक पांटून पुल पर आवागमन शुरू होने की पूरी संभावना है। ग्रामीणों ने पुल को जल्दी तैयार करके अवागमन शुरू कराने की मांग की है। संवाद