Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
The pontoon bridge over the Yamuna River at Bateshwar will be ready by the time of the bathing festival.
{"_id":"6afe101b41f61be2480bc529","slug":"the-pontoon-bridge-over-the-yamuna-river-at-bateshwar-will-be-ready-by-the-time-of-the-bathing-festival-agra-news-c-25-1-agr1008-1216661-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्नान पर्व तक तैयार होगा बटेश्वर में यमुना नदी पर पांटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्नान पर्व तक तैयार होगा बटेश्वर में यमुना नदी पर पांटून पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
बाह: बटेश्वर में स्नान पर्व तक बनेगा यमुना नदी पर पांटून पुल
Link Copied
बाह। बटेश्वर और कल्यानपुर भरतार गांव के बीच यमुना नदी पर हर साल 15 अक्टूबर को पांटून पुल का संचालन शुरू होता है। 11 नवंबर को प्रकाशित अमर उजाला की पड़ताल में ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने नाराजगी जता कर पुल निर्माण की मांग उठाई थी। श्रद्धालुओं की पीड़ा को साझा किए जाने पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीयखंड आगरा के अधिशाषी अभियंता राघवेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया स्नान पर्व तक बटेश्वर में यमुना नदी का पांटून पुल तैयार हो जाएगा। बटेश्वर की मंदिर श्रृंखला को कल्यानपुर भरतार गांव से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पांटून पुल का निर्माण होता है। भरतार के ब्रजवीर सिंह, जगवीर सिंह ने बताया पुल का निर्माण न होने से खेतों की बुवाई के लिए खाद बीज भदरौली के रास्ते लाने के लिए 25 से 30 किमी अतिरिक्त चलने को ग्रामीण मजबूर हो रहे हैं। बटेश्वर में दर्शन, पूजन को पहुंचे बाह की गीता, गायत्री, संगीता, रेशम देवी, जमुना प्रसाद, विनोद सिंह, मुकेश कुमार ने बताया कि स्नान पर्व पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर श्रद्धालु पुल पार कर नदी के दूसरे छोर पर आसानी स्नान कर लेते थे। पुल न बनने की वजह से नाव से नदी पार करना जोखिम भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।