फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pontoon bridge at Kanjra Ghat was removed three days ago; motorboat service has now begun.

Agra News: तीन दिन पहले हटा लिया था कैंजरा घाट का पांटून पुल, अब शुरू हुई मोटर बोट की सेवा

Tue, 23 Jun 2026 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The pontoon bridge at Kanjra Ghat was removed three days ago; motorboat service has now begun.
बाह: चंबल के कैंजरा घाट पर मोटर बोट का संचालन शुरू - फोटो : samvad
बाह। चंबल नदी के कैंजराघाट पर बने पांटून पुल को तीन दिन पहले हटाए जाने से आवागमन बंद हो गया था। सोमवार को मोटर बोट का संचालन शुरू होने से 150 गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। नगरा मध्य प्रदेश के उद्योतगढ़ एवं आगरा उत्तर प्रदेश के कैंजराघाट के बीच चंबल नदी पर बना पांटून पुल 19 जून को हटा लिया गया था। उदी पुल में दरार की वजह से भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए थे, जिससे दोनों राज्यों के 150 से ज्यादा गांव के लोगों के सामने आवागमन का संकट पैदा हो गया था।
विज्ञापन


भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने बाह की विधायक पक्षालिका सिंह के सामने ग्रामीणों की समस्या रखी थी, जिस पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जनहित में मोटर बोट संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। ठेकेदार ने सोमवार को मोटर बोट की सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। इससे दोनों राज्यों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना था कि पांटून पुल हटाने और उदी पुल में दरार आने की वजह से आवाजाही की समस्या पैदा हो गई थी। मोटर बोट के जरिए जरूरी काम के लिए आवागमन सुगम हो गया है। पवन भदौरिया, अल्केंद्र जादौन, सुरेश पचौरी, रामौतार पचौरी, कृपा नारायण शर्मा आदि ने मोटर बोट का संचालन शुरू कराए जाने पर विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed