फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "The police station is inadequate, as are away, the more relaxed '

‘थाने जितने कम हों, जितना दूर हों, उतना ही आराम’

Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा)
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा) Updated Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
"The police station is inadequate, as are away, the more relaxed '
मेला और यात्री विश्रामगृह के उद्घाटन के लिए बटेश्वर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने वहां रिपोर्टिंग चौकी बनाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि चौकी पर झूठे मामले दर्ज होंगे। थाने जितने कम हों, जितनी दूर हों, उतना ही आराम है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर यादव ने बटेश्वर और आसपास के इलाकों में सड़कों के विस्तार पर संतोष जताया। उन्होंने बटेश्वर में बस अड्डे की पुरानी मांग पर डीएम पंकज कुमार को कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि बटेश्वर और यहां के मेले के विकास के लिए सरकार काम करा रही है। सरकार ने 4.56 लाख रुपये का बजट पहले ही रिलीज कर दिया है। समाज कल्याण निर्माण निगम, इन्टेक और जलनिगम कार्य कर रहा है। जमीन का चिह्नांकन कर दिया गया है। इससे पहले उन्होंने बटेश्वर मेले के प्रवेश द्वार पर फीता काट कर औपचारिक उद्घाटन किया। बाद में मंदिर शृंखला के पार्श्व में लगभग 30 लाख की लागत से बने यात्री विश्रामगृह का उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम पंकज कुमार, एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, सिरसागंज के विधायक हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed